पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे-17 को फोरलेन बनाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
भारत सागर न्यूज/नागदा। पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर अत्यधिक यातायात के दबाव के चलते बड़ी संख्या में हो रही दुर्घटना से हो रही जनहानि को रोकने के लिये स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाये जाने का अनुरोध प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी नागदा को सौपकर की है।
शेखावत ने ज्ञापन में बताया कि उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे-17 जिसमें आवागमन काफी ज्यादा है तथा यह हाईवे गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के साथ ही अन्य प्रदेशों को जोड़ता है। साथ ही यह मार्ग दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे को भी जोड़ता है। इन राज्यों से आने वाले श्रद्धालु महाकाल बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन-जावरा मार्ग ही मुख्य मार्ग है। नागदा जैसे औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी यह हाईवे महत्वपूर्ण मार्ग हैं।
शेखावत ने आगे बताया कि वर्तमान में उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे सिर्फ एक मार्ग न होकर यह धीरे-धीरे मौत का रास्ता बनता जा रहा है। लगभग प्रतिदिन इस मार्ग पर एक्सीडेंट हो रहे है तथा लोग असमय मृत्यु के शिकार बन रहे है। अभी तक इस मार्ग पर 2100 से भी अधिक एक्सीडेंट हो गए है जिसमें 600 से अधिक व्यक्ति असमय मृत्यु को प्राप्त हुए तथा 2600 से अधिक घायल हुए है। यह हम सभी के लिये दुखद एवं चिन्ताजनक हैं। कई माताओं ने अपने लालों को खोया है, कई पत्नियों ने अपने पतियों को, बहनों ने अपने भाईयों को खोया है। यह क्षति केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहितैषी सरकार है।
शेखावत ने बताया कि आज आवश्यकता है कि इस मार्ग पर अतिशीघ्र कुछ स्थानों को चिन्हित कर स्पीडब्रेकर बनाए जाएँ साथ ही इस मार्ग को फोरलेन स्वीकृत किया जावे। जब तक यह मार्ग फोरलेन नहीं बनता है तब तक इस मार्ग का चौड़ीकरण कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जिससे समाज एवं परिवार के चिराग बच सके एवं असमय मौतो पर रोक लग सके।
शेखावत ने बताया कि आगामी सिंहस्थ को देखते हुए भी इस मार्ग का फोरलेन करना आवश्यक है क्योंकि नागदा रेल्वे का बड़ा जक्शन है दिल्ली-मुम्बई से आने वाली ट्रेनो के यात्री इसी रोड से उज्जैन एवं अन्य शहरों को जाते है। नागदा एक औद्योगिक क्षेत्र है इसलिए ट्रको का आवागमन भी इस मार्ग पर काफी ज्यादा रहता है।
शेखावत ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं लोकनिर्माण मंत्री जी से विनम्र निवेदन किया है कि अतिशीघ्र जनहित में निर्णय लेकर उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की कार्यवाही प्रारम्भ की जाए।




Comments
Post a Comment