वार्ड क्रमांक 18 में हुई जल सुनवाई, पानी की गुणवत्ता मानक स्तर पर पाई गई।
भारत सागर न्यूज/देवास। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे जल सुनवाई अभियान के अंतर्गत आयुक्त दलीप कुमार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में जल गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड क्रमांक 18 में जल सुनवाई का आयोजन किया गया।
जल सुनवाई के दौरान रहवासियों से पेयजल आपूर्ति को लेकर चर्चा की गई तथा घरों के नल कनेक्शन एवं अन्य स्रोतों से पानी के सैंपल लिए गए। जांच में लिए गए सैंपलों के अनुसार वार्ड में उपलब्ध पीने का पानी मानक स्तर पर गुणवत्तायुक्त पाया गया।
नगर निगम द्वारा प्रति मंगलवार आयोजित जल सुनवाई अभियान के तहत वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में पेयजल की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद राहुल दायमा ने निगम उपयंत्री जीवन रावत से वार्ड में जल वितरण समय बढ़ाने को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में निगम अमृत मित्र टीम, जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment