माता टेकरी हनुमान मंदिर पर संगीतमय अखंड रामायण पाठ 22 जनवरी को




भारत सागर न्यूज/देवास। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पावन अवसर पर देवास में एक भव्य धार्मिक आयोजन होनेजा रहा है। 



संस्था योद्धा रघुपति के तत्वावधान में संगीतमय अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। आयोजन गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को प्रात: 9 बजे से प्रभु इच्छा तक माता टेकरी पर स्थित हनुमान मंदिर पर होगा। 



संस्था के हेमंत राठौर एवं रोशन यादव ने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ के साथ होगा। रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का संगीतमय पाठ के जरिए स्मरण किया जाएगा। 



संस्था के अर्जुन पहलवान, रवि भैय्या, दीपेश दुबे (भूरा डान), प्रेमसिंह हतुनिया, पंकज शर्मा, गौरव ठाकुर, अनिल डॉबी, शैलेष यादव, सोनू बॉथम आदि ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा