35 वीं सबजूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे देवास के खिलाड़ियों का चयन




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास खो खो जिला सचिव प्रवीण सांगते ने बताया कि राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता जो कि 24 जनवरी को खरगोन मे आयोजित हुई थी। 




उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर देवास जिले से नैतिक सिंह, आदित्य पांचल, संजय पंवार, अशी मिश्रा, देविका राजपूत का चयन 35 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ है जो कि 31 जनवरी से 04 फरवरी तक कुरुक्षेत्र हरियाणा मे आयोजित होंगीं। 




खिलाडियों की इस उपलब्धि पर खेल गुरू सोलंकी सर, सुदेश सांगते, जय सिंह ठाकुर, अर्जित सिंह खनूजा, जय कुमार ,तेजू सोलंकी , मोहित ठाकुर, भारत वर्मा, महेंद्र सिसोदिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन