वार्ड क्रमांक 40 में पार्षद बैस द्वारा समाधान शिविर आयोजित
- पेंशन, बीमा और केंद्र–राज्य योजनाओं की दी गई जानकारी, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण
भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड क्रमांक 40 में समाधान शिविर का आयोजन क्षेत्रीय पार्षद एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बैस के द्वारा किया गया। बैस ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वार्डवासियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा उन्हें केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर के दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया और नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
साथ ही वार्डवासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम), वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।
शिविर में नगर निगम की ओर से रानी शेख, अनीता मालवीय, इशिका चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित रहकर वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान किया। इस अवसर पर विजय सांगते, वार्ड के नयन कानूनगो, नितिन जलोदिया, हेमंत गोयल, मुकेश भिड़े, मोहसिन शेख, ममता वर्मा, शहीद शेख, जरीना शेख, दिव्य चौहान, किरण उपाध्याय, शशि त्रिवेदी, विपुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment