उज्जैन: एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 41 लाख की स्मैक जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। राज्य विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक, एक कार, पांच मोबाइल फोन तथा दो लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।




एसटीएफ ब्रांच के डीएसपी योगेन्द्र यादव ने शुक्रवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों को लेकर विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर एसटीएफ टीम ने आगर रोड स्थित घटिया गांव के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।




कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 410 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही एक कार, पांच महंगे मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयदीप परिहार निवासी आलोट, अभिषेक सोनकर तथा अजय प्रजापति निवासी जबलपुर के रूप में हुई है। डीएसपी यादव के अनुसार, गिरोह का सरगना जयदीप परिहार है, जो राजस्थान से स्मैक लाकर मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में इसकी सप्लाई करता था।




पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन