प्ररूप-7 की आपत्तियों के निराकरण के लिए जांच दल का गठन, मतदाता अपने दस्तावेज तैयार रखे

- पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने मीडिया से चर्चा में बताया



भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नागदा पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया की वैध मतदाताओ के नाम काटने की फर्जी आपत्तियो को लेकर सैकडों मतदाताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देकर निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की थी 




जिसपर नागदा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में प्राप्त आपत्तियों के निराकरण हेतू सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार मधु नायक द्वारा जांच दल का गठन किया गया है जो दिनांक 24/01/2026 से 27/01/2026 तक मतदाताओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों की जांच करेगें।




पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा कि जिन मतदाताओ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों/नेताओं द्वारा नागदा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर 3200 से ज्यादा वैध मतदाताओं के नाम काटने हेतू प्ररूप-7 के माध्यम से एकमुश्त एवं थोकबंद आपत्तियां दी गई है जो विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में पात्र पाये गये थे।




पूर्व विधायक गुर्जर ने बताया कि सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मधु नायक द्वारा प्राप्त आपत्तियों के निराकरण करने हेतू दिनांक 24/01/2026 से 27/01/2026 तक नागदा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए जांच दल का गठन किया गया है। गठित जांच दल द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।




पूर्व विधायक गुर्जर ने कांग्रेस के समस्त बीएलए व पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि जिन मतदाताओं के नामों की आपत्ति आयी है उनके दस्तावेज तैयार करने में मदद करे ताकि जांच दल जांच करने आये तो वो अपने दस्तावेज जांच दल को सत्यापन कराकर आपत्तियों का निराकरण कराये।




खाचरौद शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जांच दल का गठन नही किया गया है। आपत्तियों के निराकरण के लिए जांच दल का गठन किया जाना आवश्यक है जिससे कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित नही हो पाये। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन