एल एल बी की छात्रा पर आरोप गलत दस्तावेज से सनद ली अभिभाषक ने की शिकायत
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । एल एल बी की पढ़ाई करने वाली एक छात्रा पर गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर सनद लेने का मामला सामने आया है।इसकी शिकायत एक अभिभाषक द्वारा राज्य अधिवक्ता परिषद और पुलिस कों शिकायती आवेदन देकर की गई है।
उज्जैन जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले अभिभाषक नरेंद्र गेहलोत ने दस्तावेजों के साथ खुलासा करते हुए बताया कि वैष्णवी कंडारे नामक छात्रा शासकीय माघव विघी महाविद्यालय की छात्रा है जो फिलहाल एल एल बी 5 वे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। बावजूद उसने बिना डिग्री प्राप्त किये और तथ्यों को छुपा कर मप्र अधिवक्ता परिषद से सनद प्राप्त कर ली है और न्यायालय में बतौर अधिवक्ता काम करना शुरू कर दिया है।
अभिभाषक नरेंद्र गेहलोत ने इसकी शिकायत राज्य अधिवक्ता परिषद और उज्जैन अभिभाषक संघ सहित पुलिस को करते हुए दस्तावेज उपलब्ध करायें है।उनका कहना था कि गलत तरीके से अभिभाषक की सनद लेने वाली छात्रा के खिलाफ कार्यवाही की जावे।जब इस संबंध में उज्जैन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ओम सारवान से बात की गई तो उनका कहना था कि उक्त छात्रा उज्जैन अभिभाषक संघ से रजिस्टर्ड नहीं है और न ही हमने सनद के लिए उसकी सिफारिश की है।



Comments
Post a Comment