अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

- आज दिनांक 12.01.2026 को वाहन चैकिंग के दौरान अवैध मदिरा परिवहन करते हुए शहर में कार्यवाही की गई,

- 01 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया गया।




भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर महोदय देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी देवास मैं  अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें दिनांक 12.01.2026 को  आबकारी टीम द्वारा लोहार पिपल्या, 




शिप्रा क्षेत्र मैं रोड पर अवैध मदिरा परिवहन करते हुए एक मारुति वेन को जप्त किया गया, मारुति वेन की तलाशी लेने पर 70 पाव देशी प्लेन मदिरा के जप्त किए गए , 01 प्रकरण  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा (34)के तहत पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 154900/ रुपए है।
             



आज की कार्यवाही में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी, दिनेश भार्गव, आबकारी मुख्य आरक्षक बाल मुकुंद गौड़ ,दीपक धुरिया, आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल,निहाल खत्री, एवम् सैनिक किशोर सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा