पीएमश्री शाला में बसंत पंचमी पर विद्या व ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई
भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में शिक्षक - शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा बसंत पंचमी का पर्व उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम गुरुजी राजेन्द्र द्विवेदी और हर्षा जोशी द्वारा मंत्रोच्चार व विधि-विधान पूर्वक मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
तत्पश्चात सभी शिक्षकों और छात्राओं द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की गई। उप प्राचार्य अनिल कुंभकार व गुरूजी ने बसंत पंचमी के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। शिक्षिका प्रीति चौधरी ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया...
हे मां सरस्वती आपकी अनुपम वीणा की झनकार, भर देती है सूने सूने जीवन में भी कुसुम सी बहार, आपसे है गीत संगीत, आप ही से है सुर और ताल, रखना अपनी शरण में यही प्रीत की है दरकार। हाथ अपने आशीर्वाद का सर पर सदा रखिए मेरे तन और मन को अपनी शरण में लगाए रखिए मेरे अपनी प्रीत की आभा से मन मेरा बना दो स्नेहमयी सुर साधना की असीम कृपा करिए मां कण्ठ पर मेरे।
आपकी कृपा से गूंगा भी बोलने लगता है मीठे वचन, आशीष आपका कर देता है निर्मल और कोमल मन तुच्छ जीभ कर न पाए आपकी महिमा का गुणगान, करती प्रीत आपके चरणों में सादर वंदन और नमन। कार्यक्रम का संचालन मुफीद एहमद मंसूरी ने किया व आभार प्रेमनारायण पाटीदार ने माना।




Comments
Post a Comment