आयुक्त ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया औचक निरीक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। आयुक्त दिलीप कुमार के निर्देशन में नगर निगम द्वारा जल अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही है। निगम टीम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है, ताकि जल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
आयुक्त ने वार्डों का भ्रमण करते हुए स्थानीय रहवासियों से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक भी लिया। इस दौरान नागरिकों ने बताया कि नगर निगम द्वारा सप्लाई किया जा रहा पीने का पानी गुणवत्तायुक्त है।
निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण -
आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ क्षिप्रा स्थित नवीन निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।
टेस्टिंग लैब का भी किया निरीक्षण -
आयुक्त ने क्षिप्रा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में स्थित जल परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। यहां लेब टेस्ट के बाद ही देवास शहर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। आयुक्त ने लेब के तकनीकी अधिकारी से जानकारी लेते हुए पानी में एलम, ब्लीचिंग और टर्बिडिटी की मात्रा की प्रतिदिन जांच कर उसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपयंत्री राजेश कौशल को लेब टेस्टिंग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार करने, साथ ही उपयोग में लाई जा रही सामग्रियों के संचालन एवं संधारण (मेंटेनेंस) पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा 22 एमएलडी प्लांट के फ्लोक्युलेटर की 26 जनवरी के बाद सफाई कराने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं उपयंत्री राजेश कौशल को दिए गए।





Comments
Post a Comment