नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, डॉ. मधुसूदन अध्यक्ष मनोनीत हुए।




भारत सागर न्यूज/नागदा। राजा जन्मजेय की नगरी नागदा में नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद एवं नवीन समिति का गठन हुआ। समाज के सर्वसम्मत प्रयास एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में योग्य, अनुभवी समाजसेवी व्यक्तित्व का चयन किया गया। 




दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार को कृषि उपज मंडी स्थित मनकामेश्वर गणेश मंदिर परिसर में नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज नागदा की बैठक आयोजित की गई। जिसमे समाज के वरिष्ठ एवं युवा ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक कृष्णचंद्र भट्ट एवं रमेशचंद्र शर्मा ने की।




बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवा में सदैव अग्रणी, हंसमुख स्वभाव एवं संगठनात्मक दक्षता के दृष्टिकोण से डॉ. मधुसूदन भट्ट को नागदाह अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही नवीन कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया— जिसमे उपाध्यक्ष राजेश शर्मा गुरुकुल, कोषाध्यक्ष योगेश शर्मा (बिछड़ोद), सचिव  नरेंद्र व्यास, सह सचिव  विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, संरक्षक रमेश शर्मा एवं कृष्णकांत भट्ट बने। 




इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन  शालिग्राम सिसोदिया,  रामप्रसाद शर्मा, हरकिशोर पुरोहित,  जगदीश शर्मा,  गणेशलाल भट्ट,  हरिओम शर्मा,  अजीत त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्यजनों एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों का वरिष्ठजनों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में  राजेश शर्मा द्वारा सभी उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया गया। समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन भट्ट से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाज द्वारा सौंपे गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाज की चल रही गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा नई रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं, बालक-बालिकाओं में प्रेरणा एवं जागरूकता का संचार करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा