राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास




भारत सागर न्यूज/देवास।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में शासकीय महारानी चिमनाबाई कन्या माध्यमिक विद्यालय देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
   



शिविर में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देवास राजेन्द्र कुमार पाटीदार ने शासन द्वारा संचालित बालिका कल्याण से संबंधित योजना की जानकारी दी। 




उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, राज्य शासन द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जागरूक किया। 




साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास से म.प्र.शासन द्वारा संचालित योजना अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन