खेलो इंडिया बीच गेम्स: पेंचक सिलाट में मध्य प्रदेश ओवरऑल चैंपियन, पांच पदक किए अपने नाम




भारत सागर न्यूज/देवास। खेलो इंडिया बीच गेम्स (5 से 10 जनवरी) में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। ओवरऑल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश ने बालक वर्ग में फर्स्ट रनर-अप तथा बालिका वर्ग में सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया।




पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है— टुंगल (सिंगल) इवेंट: भूमिका जैन (देवास) – रजत पदक, गांडा (डबल) इवेंट: हर्ष जायसवाल एवं प्रांजल बुडानिया (देवास) – कांस्य पदक

टैंडिंग (फाइट) इवेंट:- तृप्ति पांडेय (भोपाल, -60 किग्रा) – स्वर्ण पदक, सारुन सोनवाने (बालाघाट, -75 किग्रा) – स्वर्ण पदक, महेंद्र स्वामी (इंदौर, -90 किग्रा) – स्वर्ण पदक
       



पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख टीम मैनेजर रहे। अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं सचिव अभय श्रीवास (देवास) तथा राष्ट्रीय रेफरी विनीता रायकवार (भोपाल) रेफरी पैनल में शामिल रहीं। टीम की कोच निधि नन्हेट (बालाघाट) रहीं। इस अवसर पर अध्यक्ष अबरार अहमद शेख ने कहा कि पेंचक सिलाट में ओवरऑल चैंपियनशिप जीतना मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो प्रदेश के युवाओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल एवं देवास के अधिकारियों, संस्था के पदाधिकारियों, रेफरी, कोच, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन