तंवर निर्विरोध जिला सचिव बने




भारत सागर न्यूज/देवास। रविंद्रपाल सिंह तंवर को देश के सबसे बड़े मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास इकाई के निर्वाचन में निर्विरोध जिला सचिव दायित्व मिला। विगत दिवस मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
 



जिसमें धर्मेंद्र जोशी को जिला अध्यक्ष एवं रविन्द्रपाल सिंह तंवर जिला सचिव, दशरथ सिंह सेंधव उपाध्यक्ष,  धर्मेंद्र पाटीदार को उपाध्यक्ष दायित्व सौंपा गया। निर्वाचन सरस्वती शिशु मंदिर भोंसले कालोनी में संपन्न हुआ। 




कार्यक्रम के अतिथि डॉक्टर विष्णु वर्मा राष्ट्रीय संगठनमंत्री, संजय शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, मुकेश चौधरी प्रदेश संयोजक मंडी प्रकोष्ठ, सहज सरकार प्रदेश मंत्री एवं राजेश वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। निर्वाचन में प्रांत से नियुक्त निर्वाचन अधिकारीगण मनोहर गिरी प्रांतीय संगठन मंत्री तथा मांगीलाल पाटीदार संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि जिला इकाई के निर्वाचन में संघ की समस्त ब्लॉक/तहसील के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तंवर के निर्वाचित होने पर पदाधिकारियों,शिक्षक साथी व इष्टमित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा