गरिमामय सामाजिक आयोजन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया, समाजजनों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
भारत सागर न्यूज/नागदा । पाठक परिवार लबायचा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित सामाजिक कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की प्रभावशाली उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम ग्राम लबाइचा में प्रातः 12:00 बजे से आरंभ हुआ जो अपने गरिमा के साथ सामाजिक एकता को दर्शाता हुआ 2:00 बजे सहभोज के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल पटेल (नागूखेड़ी) ने की।मुख्य अतिथि के रूप में पटेल सत्यनारायण त्रिवेदी (उमरिया, उज्जैन) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश पंड्या (सुंदराबाद – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) एवं चैतन्य चेतन अवस्थी (युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भेरुलाल पंड्या (बड़नगर – अध्यक्ष) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन भँवरलाल पाठक ने दिया, जिसमें उन्होंने आगंतुक अतिथियों एवं समाजजनों का आत्मीय स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित समाज जन आगंतुक अतिथि एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का पुष्पमाला साल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया।
सुंदरलाल जोशी 'सूरज', नागदा द्वारा कार्यक्रम का काव्यात्मक संचालन किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन सिद्धनाथ पाठक ने करते हुए समस्त अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर भँवरलाल पाठक, सिद्धनाथ पाठक, महेश पाठक एवं प्रहलाद पाठक सहित पाठक परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे। आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं संगठनात्मक मजबूती का सशक्त उदाहरण बना, जिसे उपस्थितजनों ने मुक्त कंठ से सराहना की। जानकारी निलेश मेहता ने दी।




Comments
Post a Comment