संगठन, एकता और जागरण का संदेश लेकर निकल रही बागरी समाज की जन जागरण यात्रा

 - बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल, गांव-गांव हुआ स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। बागरी समाज को संगठित और जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई बागरी समाज जन जागरण यात्रा का जिलेभर के गांवों में समाजजनों द्वारा उत्साहपूर्वक एवं भव्य स्वागत किया जा रहा है। 




यह यात्रा बागरी युवा संघ जिला अध्यक्ष एडवोकेट अरुण तकेसिंह बागरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सिसोदिया एवं आदिम जाति महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण गुजराती (राजगढ़) विशेष रूप से शामिल रहे। यात्रा के दौरान समाज को शिक्षा, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश गांव-गांव पहुंचाया गया। 




यात्रा नगर बरोठा से प्रारंभ होकर पटाड़ी, सादीपुरा, शुक्रवासा, बरखेड़ सोमा, बड़ी कमलापुर, स्यालखेड़ी, पूनासा, सिंगवादा, बोरखेड़ा, जगदीशपुर, पिपलिया भाचौड़, बवाई, पांदा, जलोदिया, बोलासा, खेड़ी, बारोली, दुदलाई, खजूरिया, खेड़ा, ढाबला खालसा, खेरिया जागीर, सूरजना, मुरमिया, घीचलाई, 




भूतिया खुर्द, देव गुराड़िया, आगरोद, खरेली, बिलावली सहित अनेक गांवों में पहुंची, जहां समाजजनों ने पुष्पमालाओं व नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया। यात्रा का समापन ग्राम सड़क पिपलिया में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 




प्रमुख रूप से बागरी युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष बाबू यादव, जिला अध्यक्ष यशवंत बागरी (मंदसौर), जिला अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद बागरी (राजगढ़), पांडव सेना जिला अध्यक्ष अनिल बागरी (राजगढ़), रवि पवार बागरी (रायसेन), मोनू बागरी (सतना), सूरज बागरी (रूनीजा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जन जागरण यात्रा ने बागरी समाज में एकता, संगठन और जागरूकता का नया संचार किया।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा