वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से मध्य प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिलेगी :- डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा




भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। युवा आर्थिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्लोबल फॉर्म फॉर पीस एंड डेवलपमेंट के संयोजक अर्थशास्त्री डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मध्य प्रदेश की भूमिका की सराहना करते हुए कहा की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर जो तैयारी की जा रही है एवं वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जाकर मध्य प्रदेश की उपलब्धियां अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर एवं निवेश का स्वागत किया जा रहा है, प्रदेश में निवेश आने से, मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। संवाद की भावना के तहत 200 से अधिक सत्रों में आर्थिक, राजनीतिक, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर चर्चा होना है विश्व के 3000 से अधिक नेताओं का संगम 850 से अधिक विश्व की प्रमुख कंपनियां एवं 100 से अधिक तकनीकी क्षेत्रों में कार्य करने वाले दिग्गज इस बैठक को मजबूती प्रदान करेंगे।
             



डॉ. देवेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि एक तरफ विश्व में युद्ध का वातावरण है वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के माध्यम से विकास की चर्चा यह एक बड़ा कदम है, डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा चार केंद्रीय मंत्री एवं छह मुख्यमंत्री के साथ 100 से अधिक सीईओ को बैठक में भेजना एक बड़ी उपलब्धि है।मध्य प्रदेश के समावेशी एवं सतत विकास के लिए मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों में निवेश, पर्यटन में निवेश, हमारे यहां प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, आध्यात्मिक वन्यजीवों नदी आदि क्षेत्र में वैश्विक पर्यटन की अत्यधिक संभावना है, प्रदेश में लगभग 13.30 करोड़ से अधिक पर्यटक का आगमन हमारे मध्य प्रदेश के अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है।




मध्य प्रदेश के सांची, ओरछा, जबलपुर, खुजराहो, महेश्वर, अमरकंटक, चित्रकूट, उमरिया मंडल आदि पर्यटन क्षेत्र के कारण मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत तो हो रही है अगर इन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का तेजी से आना होता है तो पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। मध्य प्रदेश के 81 गांव में 380 से अधिक होमस्टे विकसित किया जाए यह बहुत ही महत्वपूर्ण कदम सरकार का है। कृषि, कृषि आधारित उद्योग, जैविक खेती, अधोसंरचना विकास के निवेश, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रीज, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवीनीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि क्षेत्र में अधिक संभावना है। मध्य प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश-विदेश में जो निवेश मध्य प्रदेश को मिला है ।




उससे 30 प्रतिशत धरातल पर उतरा जा चुका है, लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी के द्वारा ग्वालियर में किया जा चुका है। दावोस मैं वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के  मंच पर मध्य प्रदेश संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अपनी उपलब्धियां एवं अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी देते हुए निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश ,तकनीक, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, रक्षा, कृषि क्षेत्र के लिए निवेशकों को आकर्षित कर सकता है। मध्य प्रदेश आज भारत में सबसे सुरक्षित प्रदेश है, मध्य प्रदेश भारत के मध्य में होने के कारण ट्रांसपोर्ट के भी बहुत अच्छी सुविधा है। अन्य प्रदेशों से अच्छी कनेक्टिविटी है, ट्रांसपोर्ट, एयरपोर्ट, रेलवे आदि की सुविधा के कारण व्यापार बहुत आसान हो रहा है आज मध्य प्रदेश की सड़क अच्छी होने के कारण मध्य प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। मध्य प्रदेश की जनसंख्या के कारण मार्केट बड़ा है। मध्य प्रदेश मैं लेबर भी सुलभ उपलब्ध होती हैं निश्चित रूप से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मध्य प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए बहुत मजबूती ला सकता है, अगर मध्य प्रदेश सरकार निवेश को मध्य प्रदेश लाने में सफल होती है तो यह मध्य प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास, रोजगार मध्य प्रदेश सरकार को टैक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन