भागवत गीता श्रवण करने से व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है- पं. शर्मा

- धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से किया स्वागत



भारत सागर न्यूज/देवास। नापाखेड़ी स्थित खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मप्र शासन से सम्मानित कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत द्वारा भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया गया। 



कृषक धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने भागवताचार्य का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत करते हुए कहा, कि भागवत गीता के संदेश मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। 



उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति को जहां भी अवसर मिले, सत्संग में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। भागवताचार्य पं. विष्णुदत्त शर्मा ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भागवत गीता का पाठ और श्रवण करने का आग्रह किया। 



उन्होंने कहा कि इससे व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। कथा के दौरान शिवांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन