देवास में मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने झपटी सोने की चेन, इलाके में दहशत




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्राम बाग राधागंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। 




घटना उस समय हुई जब ऊषा पति सुभाष राव नवरंगे, निवासी विश्राम बाग, अपने घर के पास स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पीछे आए और मंदिर के पास पहुंचते ही अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। 




महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी इतनी तेजी से भाग निकले कि उन्हें पकड़ना संभव नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बीएनपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन