श्री एकेडमी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस




भारत सागर न्यूज/देवास। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्री एकेडमी विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण पीपल्दे (चौकी प्रभारी, चौबारा धीरा) रहे। 




कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम जामनिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सचिव शिवनारायण सोनी एवं बलराम वास्केल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात मां सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।




देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य रविन्द्र सेंधव एवं विष्णुप्रसाद पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अश्विन दांगी एवं आयुष दांगी ने कुशलतापूर्वक किया।




स्वागत भाषण शिक्षिका अंजलि राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी की प्रभारी शिक्षिका शालू मंडलोई के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई साइंस एग्जीबिशन का अतिथियों ने अवलोकन किया और छात्रों की वैज्ञानिक सोच की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक राहुल दांगी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में श्री एकेडमी परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं। 🇮🇳




संस्था प्रमुख कमलसिंह टांक एवं श्रीमती गीतादेवी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका शीतल राणा एवं रानू पाटीदार का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षिका ज्योति पांचाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा