देवास जिला न्यायालय में संविधान की गरिमा के साथ लहराया तिरंगा




भारत सागर न्यूज/देवास। 77वां गणतंत्र दिवस देवास जिला न्यायालय परिसर में अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माननीय अजय प्रकाश मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।




प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के पश्चात विशेष न्यायाधीश विकास शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक गौर तथा नजारत अनुभाग, देवास की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं तृतीय तथा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे संपूर्ण न्यायालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय ने भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा कर्तव्यबोध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया।




गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर को भव्य सजावट एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित किया गया, जो उपस्थित जनसमूह के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा