समयावधि पत्रों के त्वरित निराकरण के निर्देश

- आयुक्त दिलीप कुमार ने ली टी.एल. बैठक, 7 दिवस में लक्ष्य पूर्ण न होने पर कार्रवाई की चेतावनी




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार ने मंगलवार, 27 जनवरी को समयावधि पत्रों (टी.एल.) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में आयुक्त ने सभी लंबित पत्रों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना -

आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिए जा रहे ऋणों की समीक्षा की। उन्होंने ऋण वितरण में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं से नवीन क्रेडिट कार्ड के आवेदन करवाने के निर्देश दिए।

भवन निर्माण व एमओएस की जांच -

शहर के मुख्य मार्गों एवं नवीन कॉलोनियों में निर्माणाधीन भवनों की एमओएस (मंजूर नक्शा) जांच एवं कम्पाउंडिंग की समीक्षा की गई। वार्ड उपयंत्रियों द्वारा जानकारी पूर्ण रूप से एकत्रित न करने पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की तथा कम्पाउंडिंग लक्ष्य सख्ती से पूर्ण करने के निर्देश दिए।




पीएम आवास योजना की बकाया राशि वसूली -

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवंटित मल्टी आवासों के हितग्राहियों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित अतिरिक्त राशि जमा नहीं करने पर बकाया वसूली की कार्रवाई के निर्देश प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती को दिए गए।

नल कनेक्शन व जलकर वसूली -

अवैध से वैध नल कनेक्शन की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 7 दिवस में लक्ष्य पूर्ण न होने पर गठित दल पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्ड में जलकर वसूली पर विशेष फोकस करने को कहा।




सीवरेज व स्वच्छता लक्ष्य -

पूर्व टी.एल. बैठक में निर्धारित सीवरेज कनेक्शन वसूली लक्ष्य पूरे नहीं होने पर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को 7 दिन में लक्ष्य पूर्ण करने की चेतावनी दी।

विद्युत बिल व कनेक्शन सुधार -

आयुक्त ने निगम के एलटी एवं एसटी विद्युत कनेक्शनों तथा विच्छेद किए गए बोरवेल कनेक्शनों के विद्युत बिलों की समीक्षा की। गलत बिल प्राप्त होने पर विद्युत मंडल देवास को पत्र भेजकर सुधार कराने के निर्देश उपयंत्री पलक श्रीवास्तव को दिए।
उपयंत्री जीवन रावत को बोरवेल मोटर पंपों की क्षमता जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट, स्ट्रीट लाइट कनेक्शनों का भौतिक सत्यापन तथा मंडुक पुष्कर तालाब पाथवे पर डेकोरेटिव लाइटिंग योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छता प्रतियोगिता व निर्माण गुणवत्ता -

एसबीएम के सौरभ त्रिपाठी को स्वच्छ वार्ड रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गएयक यंत्री जगदीश वर्मा को खुले प्लॉटों में एकत्र सीवरेज जल की तत्काल निकासी सुनिश्चित करने को कहा गया।
आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन एवं टी.एल. पत्रों का समय पर निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सड़कों के डामरीकरण में मेंटनेंस न करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव बनाने तथा चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन