जरिया ट्रॉफी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में सईद खान बने मिस्टर देवास।
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन एवं टीम जरिया के संयुक्त तत्वावधान में मिस्टर देवास 2026 – जरिया ट्रॉफी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में 40 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी शानदार फिटनेस व दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति हाजी अंसार अहमद हाथी वाले रहे। विशेष अतिथियों में मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हाजी अकबर शेख अज्जू, लीगल एडवाइजर चंद्रपाल सिंह सोलंकी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज राजानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, पार्षद इरफान अली बाबा, सुपर मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष अर्जुन यादव, पार्षद वसीम हुसैन, इफ्तिकार अहमद हाथी वाले, डॉ. राज खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी रेहान शेख, मार्गदर्शक खालिक शेख (चाचा), सचिव मनदीप पंवार, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस सहित टीम जरिया के सदस्यों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब सईद खान ने अपने नाम किया और वे मिस्टर देवास 2026 बने।
वहीं बेस्ट पोज़र का पुरस्कार देवेश चौधरी को, बेस्ट मस्कुलर मैन का खिताब एजाज मंसूरी को तथा बेस्ट इम्प्रूवमेंट का पुरस्कार सौरभ झा को प्रदान किया गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका उज्जैन संभाग बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मकबूल वारसी, हाजी रेहान शेख एवं सोहेब शेख ने निभाई। वहीं स्टेज मार्शल की जिम्मेदारी जीशान खान एवं आशुतोष बेलिम ने संभाली।




Comments
Post a Comment