एक साल बेमिसाल : सेवा, समर्पण और संगठन की मिसाल बने जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास के जिला अध्यक्ष आदरणीय राय सिंह सेंधव के एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा संगठन में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें कोटि-कोटि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। बीते एक वर्ष के दौरान जिला अध्यक्ष सेंधव का कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा। 




अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संगठन को सर्वोपरि रखते हुए धैर्य, दृढ़ संकल्प और निःस्वार्थ समर्पण के साथ नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त हुई है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार का सदस्य मानते हुए उसके सुख-दुख में सहभागिता निभाई, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हुआ। “हर काम के लिए कार्यकर्ता, हर कार्यकर्ता के लिए काम” का सिद्धांत उनके नेतृत्व की पहचान बन गया है। 




संगठन की जड़ों को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किया गया सतत परिश्रम समस्त कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला संगठन पहले से कहीं अधिक एकजुट, अनुशासित और कर्मठ हुआ है। इस अवसर पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, अपार शक्ति एवं दीर्घायु की कामना की गई है, ताकि वे आगे भी संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें। साथ ही भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बंधुओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि दिनांक 13 जनवरी, प्रातः 11:30 बजे, भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रिय जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव को सम्मान, स्नेह एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करें। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन