एसडीएम प्रत्येक सोमवार सभी विभागों की बैठक लेकर अनुभागीय कार्यों की समीक्षा करें – कलेक्टर ऋतुराज सिंह
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
- कन्नौद–गढ़वाय मार्ग पर पेचवर्क नहीं होने पर जीएम पीएमजीएसवाय को शोकॉज नोटिस के निर्देश,,,
- कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश,,,
- एससी-एसटी विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन सात दिवस में पूर्ण करें,,,
- जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूल–कॉलेजों में पानी की टंकी की सफाई के निर्देश,,,
- कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित,,,,

भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा से संबंधित लंबित पत्रों के निराकरण एवं अंतरविभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार, अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखंड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक सोमवार अपने-अपने अनुभाग में सभी विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य बैठक आयोजित कर चल रहे कार्यों की समीक्षा करें। साथ ही एनआरसी, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनआरसी में कोई भी बेड रिक्त नहीं रहना चाहिए तथा सुपरवाइजरों की नियमित बैठक लेकर आंगनवाड़ी केंद्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
पीएमजीएसवाय अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं पेचवर्क कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सिंह ने जीएम पीएमजीएसवाय को कड़ी फटकार लगाई। कन्नौद–गढ़वाय मार्ग पर पेचवर्क कार्य नहीं होने पर जीएम पीएमजीएसवाय को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाय सड़कों की जांच कर रिपोर्ट डिप्टी कलेक्टर सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रस्तुत करने को कहा तथा गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय जांच की चेतावनी दी।
अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संत रविदास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में अनुबंध के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसएलआर को 1980 के बाद से आवंटित समस्त शासकीय भूमि का रिकॉर्ड तैयार कर संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे भूमि उपयोग का भौतिक सत्यापन किया जा सके।
कलेक्टर सिंह ने जिले में एग्रीस्टैक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में खाद वितरण एवं केसीसी जैसे कार्य इसी आधार पर किए जाएंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों को पट्टा खरीदी एवं धारणाधिकार योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन सात दिवस में पूर्ण किया जाए। जिले में कुल 27 हजार विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन किया जाना है, जिसमें से अभी केवल 7 हजार पंजीयन हुए हैं। शेष 20 हजार विद्यार्थियों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को दिए गए।
कलेक्टर सिंह ने जिले के समस्त शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा कॉलेजों में पानी की टंकियों की अनिवार्य रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी पानी की टंकी गंदी होने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। नगरीय निकाय क्षेत्रों में टंकियों की सफाई कर उस पर सफाई की तिथि अंकित करने तथा एसडीएम द्वारा नियमित मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनमोल पोर्टल की समीक्षा के दौरान डीपीएम की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि समय पर अद्यतन डेटा उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जिले के प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का चिन्हांकन कर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
प्रदेश एवं जिले में संचालित “संकल्प से समाधान अभियान” की समीक्षा करते हुए कलेक्टर सिंह ने कहा कि अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्होंने सभी विभागों को डोर-टू-डोर जाकर योजनाओं के आवेदन एकत्र करने के निर्देश दिए। अभियान में 17 विभागों की 106 योजनाएं शामिल हैं। प्रथम चरण में 15 फरवरी तक घर-घर जाकर अथवा शिविरों के माध्यम से आवेदन एकत्र किए जाएंगे।
बैठक के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर सिंह ने बावड़ीखेड़ा पंचायत सचिव एवं संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश भी दिए।

Comments
Post a Comment