ज्योतिष सम्मेलन में पं. संदीप शास्त्री 'ज्योतिष रत्न' से सम्मानित




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री दुर्गा ज्योतिष व रत्न अनुसंधान, इंदौर के तत्वावधान में हाल ही में एक भव्य ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पं. संदीप शास्त्री का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. हरीओम जोशी एवं सचिव प्रकाश गौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 




इस सम्मेलन में देश-विदेश के विख्यात विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों ने सहभागिता की। उपस्थित विद्वानों ने समाज कल्याण के उद्देश्य से अपने-अपने नवीनतम शोध और गणनाएं प्रस्तुत की। ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव: एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में पं. संदीप शास्त्री ने ज्योतिष को विज्ञान से जोड़ते हुए एक सटीक उदाहरण प्रस्तुत किया। 




उन्होंने कहा "जिस प्रकार अंतरिक्ष में स्थित एक छोटा सा सैटेलाइट पृथ्वी पर हमारे सभी तकनीकी उपकरणों को संचालित करता है, ठीक उसी प्रकार ब्रह्मांड के गृह-नक्षत्रों का सूक्ष्म प्रभाव हर जीव पर पड़ता है। एक कुशल ज्योतिषी इन नक्षत्रों की गणना कर समाज को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करता है।"  




पं. शास्त्री ने सम्मेलन में उपस्थित विद्वानों से एक विशेष अपील भी की। उन्होंने आग्रह किया कि ज्योतिष को केवल भविष्यफल तक सीमित न रखकर इसे सामाजिक सुधार और प्रकृति संरक्षण से जोड़ा जाए। लोगों को ऐसे सरल उपाय बताएं जिनमें कम खर्च लगे। उपायों के माध्यम से जल की बचत और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दें। पारिवारिक समरसता: ऐसे मार्गदर्शन दें जिससे परिवारों और रिश्तों में मधुरता आए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन