महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारत सागर न्यूज/खाचरौद। 30 जनवरी गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह जी की अध्यक्षता में नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अतिथी के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा एवं जनपद अध्यक्ष कुं पृथ्वीराज सिंह जी द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला व गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शेरू मंसूरी, नपा पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र धाकड़, राहुल मेहता, जितेन्द्र पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजारत अली हाशमी, संतोष बरखेड़ावाला, ग्राम डोडिया सरपंच पति बद्रीलाल, नमित वनवट, देविलाल चंद्रवंशी, अर्जुन पाटीदार, देवेन्द्र सिंह, अर्जुन पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment