सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा का मूल मंत्र है- पवन बागड़ी




भारत सागर न्यूज/देवास। साईनाथ मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन बागड़ी ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, लाइसेंस बनवाने, और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। 




बागड़ी ने बताया कि देवास में 2025 से अब तक 346 मोटर दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 180 से 200 मौतें सर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और पड़ोसियों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। संचालक शकील कादरी ने बताया कि यातायात के प्रति जागरूकता करने के लिए  यातायात विभाग पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पवन बागड़ी मुख्य अतिथि के रूप में एवं सूबेदार राहुल सिंह चंदेल, सूबेदार गोविंद सिंह गौड़ भी इस अवसर पर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे। 




टी आई पवन बागड़ी ने बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बहुत ही सामान्य तरीके से गाड़ी तेज चलाने, हेलमेट नहीं पहनने, बगैर लाइसेंस के गाड़ी चलाने के नुकसान समझाएं एवं बच्चों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह अपने घर, अपने पड़ोसी, अपने रिश्तेदारों को हेलमेट पहनकर गाड़ी चलवाए एवं खुद जो 18 साल से ऊपर नहीं है वह गाड़ी नहीं चलाएं। 




पुलिस विभाग के उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित ड्राइंग कंपटीशन, निबंध कंपटीशन में छात्रों की सहभागिता का भी बारीकी से निरीक्षण किया, कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती मिश्कात शकील यातायात विभाग से प्रधान आरक्षक अभय सिंह कुशवाह,सचिन तिवारी, आरक्षक बाबू लाल मंडलोई विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे, आयोजित कार्यक्रम में संदेश दिया गया की सुरक्षित जीवन जीने के लिए, सड़क सुरक्षा को अपनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन