शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा मे सामूहिक सूर्य नमस्कार युवा दिवस पर




भारत सागर न्यूज/देवास/संजू सिसोदिया। युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चापड़ा मे सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ-साथ अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, आत्म बुद्धि योगासन किया गया।मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत चापड़ा सरपंच नाथू सिंह सेंधव रहे। 




विद्यालय के 180 छात्र-छात्राओं एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम का संचालन राजेश नेहरनिया एवं हरीश जनोलिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा हुकुम शर्मा, 




सुनील राणावत, विनीता खंडेलवाल, दीप्ति खंडेलवाल, पूनम , राकेश बिजोनिया, बहादुर सिंह सेंधव,ललित बैरागी, धर्मेंद्र चौहान, शुभम जाट, जयश्री राठौड़ आदि उपस्थिति रहे।आभार प्राचार्य बहादुर भदोरिया ने माना।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन