लाडसिंह हाडा (कुमारिया बनवीर) कंजर वीर भारतीय राष्ट्रीय सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने
भारत सागर न्यूज/देवास। कंजर वीर भारतीय राष्ट्रीय सेना में संगठनात्मक विस्तार करते हुए लाड़ सिंह हाड़ा ( पूर्व सरपंच प्रतिनिधि) ग्राम पंचायत कुमरिया बनवीर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णचंद्र सिसोदिया के निर्देशानुसार व महेश हाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ोदिया की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि हाड़ा समाज को नए उत्थान की दिशा में अग्रसर करेंगे और संगठन को को मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका स्वागत किया है। इस नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।



Comments
Post a Comment