गणतंत्र दिवस का पर्व नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आप सभी छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी नगर का नाम रौशन करे यह संकल्प ले - विधायक चौधरी
भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/देवास। नगर में 26 जनवरी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के शासकीय स्कूलों के छात्र छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की देशभक्ति झांकियों के साथ नगर के मुख्य मागों से बेंड बाजों, स्काउट गाईड के भक्ति गीतों व देशभक्ति नारों के साथ प्रभातफेरी निकली गई। रैली का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा का स्वगात किया गया। रैली का समापन मुख्य झंडावंदन स्थान मेला ग्राउंड पर हुआ। जहाँ मुख्यातिथि विधायक मनोज चौधरी ने झंडा फहराया ।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार का विद्यर्थियों के लिए एक ही लक्ष्य है कि कोई भी बच्चे बच्चियां किसी भी परिस्थितियों में शिक्षा से वंचित नही रहे जिसके लिए, पी एम श्री व सीएम राइज विद्यालय जगह जगह खोले जा रहें, जिसमें अच्छी पढ़ाई के साथ ही आर्थिक बोझ भी पालकगणो पर नहीं आये, इसलिए अब आप सब बच्चों की जिम्मेदारी है कि पढ़ाई में टॉप आने के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में भी आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर चेम्पियन बनकर नगर व देश का नाम रौशन करे।
चौधरी ने कहा कि नगर व विधानसभा क्षेत्र में मां नर्मदाजी का जल लाना हो या सड़के पुल पुलिया आदि का काम निरन्तर जारी है। और आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जो भी कार्य हो वो सब पूरे किए जाएंगे।
नगर परिषद द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांत अरुण राठौर ने की। विशेष अतिथि के रूप में मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कावड़िया, उपाध्यक्ष नरबेसिह तलैया, पार्षद गण भुजराम जाट, राहुल तंवर, दीपक धोसरिया आदि कई जन मौजूद थे।
यहां पर नगर के स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुतियां दी गई। संचालन राजकिशोर जायसवाल व आभार सीएमओ सविता सोनी ने माना। पुलिस थाने पर थाना प्रभारी दीपक यादव, कन्या स्कूल पर प्राचार्य एन. पी., सिंह सर, वन विभाग पर रेन्जर राजेन्द्रसिंह ठाकुर ने, मसीही हॉस्पिटल पर डॉक्टर के के दत्ता र व स्टाफ द्वारा फहराया गया।





Comments
Post a Comment