तराना में नमाज के बाद तनाव, दो पक्षों में झड़प; आगजनी और पथराव




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में शुक्रवार को नमाज के बाद एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।




घटना के दौरान असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। उपद्रवियों द्वारा एक बस और कुछ दुकानों में आग लगाने की भी सूचना है। आगजनी और हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।




स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन