सतलोक आश्रम किठोदा पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता प्रदीप रावत, संत रामपाल जी महाराज की पुस्तकों से हुए प्रभावित



भारत सागर न्यूज/इंदौर। फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता प्रदीप रावत जी अपनी धर्मपत्नी एवं पुत्र के साथ सतलोक आश्रम किठोदा, इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्हें संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक ग्रंथ ‘ज्ञान गंगा’ एवं ‘गीता तेरा ज्ञान अमृत’ भेंट की गई।




आश्रम में पहुंचने पर अभिनेता प्रदीप रावत जी ने आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की और कहा कि इन पुस्तकों में मानव जीवन के गूढ़ प्रश्नों का सरल व प्रमाणित समाधान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज के तनावपूर्ण समय में ऐसे आध्यात्मिक ग्रंथ समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।




इस अवसर पर आश्रम परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित साहित्य के माध्यम से समाज में नशा मुक्ति, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश लगातार जन-जन तक पहुंच रहा है।




प्रदीप रावत जी का यह आश्रम आगमन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे आध्यात्मिक व सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन