एमपीआरडीसी के एजीएम दीपक शर्मा ने एसडीएम रंजना पाटीदार के साथ हाईवे का मुआयना किया
भारत सागर न्यूज /नागदा। एसडीएम रंजना पाटीदार के अनुसार उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे सड़क के दोनों ओर के शोल्डर भरने का काम शनिवार से शुरू कराएगी एमपीआरडीसी ।
पूरे नागदा डिवीज़न में सड़क को करेंगे दुरुस्त, ब्लैक स्पॉट खत्म होंगे, संकेतक और स्पीड ब्रेकर भी लसड़क के साइड में लगाए गए विज्ञापन बोर्ड और अवैध अतिक्रमण भी सख्ती से हटाए जाएंगे।
शुक्रवार को एमपीआरडीसी के एजीएम दीपक शर्मा ने एसडीएम रंजना पाटीदार के साथ हाईवे का मुआयना कर दुर्घटना संभावित स्थल, खतरनाक मोड़ों का भी परीक्षण किया ।
इस दौरान दोनों थानों के टीआई एएल गवरी, जितेंद्र पाटीदार भी मौजूद रहे । एसडीएम ने दावा किया कि शनिवार से रोड को ठीक करने का काम शुरू हो जाएगा ।




Comments
Post a Comment