यूजीसी के विरोध में 13 फरवरी को निकलेगी शव यात्रा




भारत सागर न्यूज/देवास। केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के माध्यम से लाए गए नए कानून के विरोध में देवास नगर के सवर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कानून जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देता है। इसी के विरोध में देवास नगर के सवर्ण समाज के 19 संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। सभी संगठनों की मांग है कि उक्त कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।




अपनी मांग को लेकर देवास नगर के सामान्य वर्ग से जुड़े सभी समाज एवं संगठन आज 13 फरवरी को स्थानीय सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यूजीसी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी। रैली का समापन जवाहर चौक पर पुतला दहन एवं माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर किया जाएगा। पंडित आदित्य दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सवर्ण समाज देवास द्वारा यूजीसी के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसमें इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की जाएगी।




इस आंदोलन को सर्व ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, वैश्य समाज, जैन समाज, कायस्थ समाज, सिख समाज, सिंधी समाज, क्षत्रिय मराठा समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, पोरवाल समाज, खंडेलवाल समाज, चित्तौड़ा समाज, यज्ञ सैनी समाज, मोढ़ वणिक समाज, सर्व समाज, विजयवर्गीय समाज, करनी सेना सहित सामान्य वर्ग के विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है।




विगत दिनों आयोजित बैठकों में विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रमुखों दिनेश मिश्रा, संजय शुक्ला, रजनीश पोरवाल, राजेश जैन, तंवर सिंह चौहान, ललित शर्मा, अनिल सिकरवार, सोहन अग्रवाल, प्रदीप खरे, सुभाष शिंदे, उमेश निम्बालकर, राम श्रीवास्तव, अनिल पंजवानी, विशाल रघुवंशी (चिंटू), राजेंद्र संघवी, सुरेंद्र सिंह गौड़, तूफान सिंह सोलंकी, माता प्रसाद शर्मा, सुरेश चव्हाण, सोनू पंजाबी, ईश्वर सिंह राजपूत, किशोर सिंह राजपूत, आकाश अवस्थी, छोटू पांडे, विमल शर्मा, प्रमोद जाधव, अशोक सोमानी, शिव कुमार संघवी, आशुतोष श्रीवास्तव, सुनील जैन, अजय सिंह परिहार, नयन कानूनगो, अनूप जैन, महेंद्र व्यास, रितेश शर्मा, संदेश तिवारी, मनोज बजाज, दीपक व्यास, भरतेश जैन, मनोज आहूजा, आयुष भूतड़ा,  सुनील भटेले, लक्ष्मीनारायण गोस्वामी, महेंद्र स्थापक, सिद्धार्थ अवस्थी, संजय पाटिल, श्रवण कुमार कानूनगो, दीपक जोशी, चंद्रशेखर दुबे, शैलेन्द्र जैन, मधुसूदन शर्मा, वासुदेव शर्मा, अशोक कुमार चौधरी, अरविंद तिवारी सहित अनेक लोगों ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन