भव्य “श्री श्याम संकीर्तन” का आयोजन 14 फरवरी को, उप्र व राजस्थान के भजन गायक देंगे प्रस्तुति




भारत सागर न्यूज/देवास। धार्मिक आस्था और भक्ति रस से सराबोर होने जा रहा है देवास शहर, जहाँ 14 फरवरी 2026 को जय माई की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति द्वारा कलश गार्डन, देवास में भव्य “श्री श्याम संकीर्तन” का आयोजन मेंढकी रोड स्थित कलश गार्डन में किया जाएगा। 




समिति सचिव योगेंद्र कावल ने बताया कि यह दिव्य आयोजन परम पूज्य गुरुदेव अरुण जी तिवारी के जन्मोत्सव के मंगल अवसर पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम में भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु भक्तिरस में डूबेंगे। 




इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी तथा राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका दिव्या ज्योति अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम और माँ की महिमा का गुणगान करेंगे। आयोजन “जय माई की सामाजिक एवं धार्मिक सेवा समिति, देवास” द्वारा किया जा रहा है। 




कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी भक्ति का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक संध्या को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन