वार्ड क्रमांक 14 की श्रीराम कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ




भारत सागर न्यूज/नागदा। नागदा के वार्ड क्रमांक 14 स्थित श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को स्थानीय रहवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कॉलोनी के लोगों को बच्चे चोरी की आशंका के चलते उस व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब व्यक्ति से पूछताछ की गई तो वह स्पष्ट जानकारी देने में आनाकानी करने लगा। स्थानीय लोगों ने उससे आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाने को कहा, लेकिन उसके पास किसी प्रकार की पहचान संबंधी आईडी नहीं मिली। पूछताछ के दौरान उसके बयान भी विरोधाभासी बताए जा रहे हैं।




मौके पर मौजूद बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि वे उस व्यक्ति को नहीं जानते। इसके बाद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राणावत को सूचना दी गई। उनके साथ मिलकर रहवासियों ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।




फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और व्यक्ति से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन