बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर टेक्समो कंपनी पर 15 हजार का जुर्माना




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने के मामले में नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। निगम की रिमूवल टीम ने टेक्समो कंपनी द्वारा लगाए गए पेम्पलेट्स हटाते हुए कंपनी पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की।




उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत आयुक्त दिलीप कुमार के निर्देशानुसार शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स, होर्डिंग और पेम्पलेट्स हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।




टेक्समो कंपनी द्वारा बिना निगम की अनुमति शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रचार पेम्पलेट्स लगाए गए थे। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए निगम की रिमूवल टीम ने तत्काल सभी पेम्पलेट्स हटवाए और मौके पर ही 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।




नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के लिए बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने पर सामग्री जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार, स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते सहित निगम की रिमूवल टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन