जिला प्रशासन ने 1.5 एकड़ शासकीय नजूल भूमि से हटाया अतिक्रमण
- उज्जैन–देवास बाईपास स्थित भूमि का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जैन–देवास बाईपास स्थित ब्राह्मणखेड़ा क्षेत्र में हाईवे से लगी लगभग 1.5 एकड़ शासकीय नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा पोल्ट्री फार्म सहित अन्य निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 5 करोड़ रुपए आंका गया है।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा, तहसीलदार देवास नगर श्रीमती सपना शर्मा, नगर निगम का अमला एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी।




Comments
Post a Comment