उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म परिवर्तन, 31 यात्री ट्रेनें होंगी प्रभावित




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 30 से अधिक यात्री ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। यह नया शेड्यूल 10 फरवरी से लागू होगा।




इस संबंध में जानकारी देते हुए रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्टेशन से गुजरने वाली कुल 31 यात्री ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं। इनमें से 9 ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर आठ से संचालित किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 से हटाकर प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर शिफ्ट किया गया है।




उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 10 फरवरी से प्रभावी होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन