छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर देवास में वाहन रैली एवं व्याख्यान का आयोजन



भारत सागर न्यूज/देवास। श्री क्षत्रिय मराठा समाज पब्लिक ट्रस्ट, देवास द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में 19 फरवरी 2026, गुरुवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समन्वयक अध्यक्ष उमेश निम्बालकर ने बताया कि आयोजन अंतर्गत प्रातः 10 बजे समाज भवन से वाहन रैली के रूप में श्रद्धालु एवं समाजजन छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा (भोपाल चौराहा) के लिए प्रस्थान करेंगे।




इस अवसर पर महाराज श्रीमंत विक्रमसिंह पवार साहेब द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। सायंकाल 5 बजे समाज भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज के कौशलपूर्ण सुशासन एवं जीवन शेली पहनावा के उपर ऐतिहासिक योगदान पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। 



यह व्याख्यान महाराष्ट्र के वक्ता संकेत प्रशांत गांगुर्डे द्वारा हिन्दी भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा। समाज के सचिव राजेन्द्र लाड़ एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष शिन्दे ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा