गोवंश मामले में सियासत तेज, कांग्रेस का प्रदर्शन; बीजेपी पर साधा निशाना




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंश के अवशेष मिलने के बाद अब मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। घटना को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अनाज मंडी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।





प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और गौवंश संरक्षण को लेकर प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की गई। युवक कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि शहर में गायों की देखरेख के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गौसेवा के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं करती।




वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि गौ माता के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली सरकार के राज में ही गायों की दुर्दशा हो रही है, जो दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन का उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि गौवंश की सुरक्षा और सम्मान है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा