द गार्जियन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन



भारत सागर न्यूज/देवास। द गार्जियन स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 



कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कोन रेस, स्किपिंग, बॉल-इन  बकेट सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सभी खेलों में छात्रों ने अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का परिचय दिया। 



विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। खेलों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।



Comments