दास नवमी उत्सव में आध्यात्म, भक्ति और संगीत की सरिता बहेगी

- 9 दिवसीय दास नवमी महोत्सव कार्यक्रम आज से होंगे प्रारंभ




भारत सागर न्यूज/देवास।
राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच श्रीराम मंदिर कृष्णपुरा देवास में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 3 से 11 फरवरी तक दास नवमी महोत्सव ज्ञान भक्ति से ओत प्रोत विद्वदजनों के प्रवचन, व्याख्यान, कीर्तन, भजन के साथ मनाया जाएगा। मंच के उदय कस्तुरे एवं गेरूलाल व्यास ने बताया कि दास नवमी उत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा, ज्ञान और भक्ति का अनूठा संगम लेकर आ रहा है। 




प्रतिदिन सायं 6.30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से पधार रहे विद्वान वक्ता, कीर्तनकार और संगीतज्ञ अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। उत्सव का शुभारंभ 3 फरवरी को डॉ. देशराज वशिष्ठ (धार) के व्याख्यान नवधा भक्ति से होगा। 4 और 5 फरवरी को ग्वालियर के सुप्रसिद्ध कीर्तनकार ह.भ.प. जयराम हरि पुरंदरे (ढोलिबुवा) कीर्तन की अमृतवर्षा करेंगे। 




6 फरवरी को नागपुर के ह.भ.प. प्रदीप लघाटे चत्वार देव निरूपण विषय पर व्याख्यान देंगे। 7 फरवरी को देवास की डॉ. श्रीमती अनुराधा सुपेकर दासबोध: जीवन और नेतृत्व का मार्गदर्शन विषय पर अपने विचार रखेंगी। 8 फरवरी को भक्ति संगीत की विशेष संध्या में पं. विश्वनाथ दाशरथे की प्रस्तुति होगी। 




संवादिनी पर संगत देंगे पं. शांतीभूषण देशपांडे (औरंगाबाद) तथा तबले पर साथ देंगे अंशुल राठौर (देवास)। 9 फरवरी को इंदौर के प्रवीणनाथ महाराज (पानसे) दासबोध में गुरु-शिष्य संबंध विषय पर व्याख्यान देंगे। 10 फरवरी को भक्ति संगीत संध्या में डॉ. श्रीमती नमिता शिर्के (देवास) की प्रस्तुति होगी। संवादिनी पर चिंतन ढवळे एवं तबले पर अंशुल राठौर संगत करेंगे। उत्सव का समापन 11 फरवरी, बुधवार को महाआरती एवं महाप्रसादी (भंडारा) के साथ होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का लाभ प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा