आने वाले त्योहारों पर नागदा पुलिस की पैनी नजर चलाया विशेष चेकिंग अभियान




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नागदा में आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारी नागदा अमृत लाल गवरी द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।




इसी क्रम में थाना प्रभारी नागदा ने मय बल एएसआई अरविंद गणावा एवं अन्य पुलिस स्टाफ के साथ नगर के प्रमुख स्थानों, बाजार क्षेत्र एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग की।




वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध/गलत साइलेंसर लगे पाए गए। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।




गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।




थाना प्रभारी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मो न. +91 75876 36994 तत्काल पुलिस को दें एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं ।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन