पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास की ग्यारवीं इकाई का गठन

- हुकमचंद अमृतियां अध्यक्ष एवं कुमेरसिह डोडिया सचिव मनोनीत




भारत सागर न्यूज/देवास। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ जिला देवास के संस्थापक संरक्षक एम एल मालवीय देवड़ा के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष पण्डित देवीशंकर तिवारी कि अध्यक्षता एवं जिला सचिव अरविंद शर्मा, देवास तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार नागर, प्रदेश कार्यसमिति उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मोहरी के आतिथ्य में विजयागंज मंडी में संघ की बैठक में मण्डी तहसील का गठन किया गया। 




वरिष्ठ मार्गदर्शक रामलाल लुवानिया, किशोरी लाल शर्मा को संरक्षक एवं हुकमचंद अमृqतियां अध्यक्ष, बाबुलाल शर्मा उपाध्यक्ष, कुमेरसिह डोडिया सचिव, कृपाराम पटेल कोषाध्यक्ष, रामकरण निगम सहसचिव बनाए गए। 




इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के लिए शंकरलाल मालवीय, मणीशंकर पाठक, मनोहर सिंह झाला, छगनलाल अमृतिया, नाथूलाल लुवानिया, घनश्याम पाठक आदि को मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों को सेक्टर वार प्रभारी भी बनाए गए। 




अति शीघ्र सदस्यता अभियान चला कर मण्डी तहसील का प्रथम से वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा एवं पेंशनर की समस्या निवारण हेतु कार्य होगा साथ ही वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ सदस्य रामलाल लुवानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा