श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर नागझिरी में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा के साथ प्रारंभ




भारत सागर न्यूज /विजेंद्र नागर/सोनकच्छ। सोनकच्छ के  ग्राम सांवेर क्षेत्र के नागझिरी में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुका है। 




11 फरवरी 2026 से शुरू हुआ यह पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन 15 फरवरी तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में  श्री शिव परिवार प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया जारी है। 




महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः और सायं आरती, धार्मिक प्रवचन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल राजाभाऊ महाकाल शासकीय महाविद्यालय परिसर, नागझिरी में बनाया गया है, जहां श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन