मैथिली शरण गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं रचना पाठ आज
भारत सागर न्यूज/देवास। साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद मध्य प्रदेश शासन भोपाल का आयोजन रखा गया है। इसमें इस बार मैथिली शरण गुप्त की स्मृति में व्याख्यान एवं रचना पाठ वरिष्ठ नागरिक संस्था भवन मल्हार स्मृति गार्डन के पास होगा। साहित्य अकादमी से जुड़े स्थानीय संयोजक मेहरबानसिह ने बताया कि कार्यक्रम 28 फरवरी रविवार को शाम 6.30 से प्रारंभ होगा जिसमें प्रथम सत्र में व्याख्यान रखा गया है तथा दूसरे सत्र में कविता पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम की शुरूआत में साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे का सम्बोधन होगा। वरिष्ठ साहित्यकार जय शंकर शर्मा मैथिली शरण गुप्त पर अपना व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का संयोजन साहित्य अकादमी के राकेशसिंह के निर्देशन में होगा। दूसरे सत्र में आमंत्रित कवि, कवयित्रियों का कविता पाठ होगा। संगोष्ठी में सुशील व्यास सारंगपुर, राजेन्द्र विश्वकर्मा इंदौर, प्रिया खुशबू आगर मालवा, मनीषा व्यास इंदौर, भेरूलाल सौराष्ट्रीय एंटीना शाजापुर, सुरेश सन्नाटा नीमच, हरिसिंह पतंग नरसिंगढ़, सचिव सावन, रानी बड़ौद, सुरेन्द्र सिंह हमसफर देवास अपना रचना पाठ करेंगे।
पहले सत्र का संचालन डॉ. मनीषा शर्मा एवं दूसरे सत्र का डॉ. जुगल किशोर राठौर करेंगे। राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, शशिकांत यादव, जगदीश सेन, प्रो.एस.एन. त्रिवेदी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय श्रीवास्तव, डॉ. पवन कुमार चिल्लौरिया, पूर्व न्यायाधीश आर.पी.सोलंकी, पूर्व प्राचार्य एस.एल.परमार घनश्याम जोशी, राजेन्द्र राठौर, गंगासिंह सोलंकी आदि ने साहित्य अनुरागियों से सहभागिता करने का अनुुरोध किया है।
.jpeg)


Comments
Post a Comment