देवास में सवर्ण समाज का यूजीसी प्रावधानों के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा




भारत सागर न्यूज/देवास (मप्र)। शहर में सामान्य वर्ग के विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए प्रावधानों के विरोध में शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सयाजी द्वार से प्रारंभ हुई रैली एम.जी. रोड होते हुए जवाहर चौक पहुंची, जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक शर्मा को सौंपा गया।




सभा को संबोधित करते हुए समाज प्रमुख पंडित दिनेश मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने यूजीसी के हालिया प्रावधानों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलावों से सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के हित प्रभावित हो सकते हैं और सरकार को इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए। वक्ताओं ने आरक्षण, एससी-एसटी एक्ट और छात्रवृत्ति से जुड़ी विसंगतियों का भी उल्लेख किया।




कार्यक्रम के दौरान 17 वर्षीय विद्यार्थी आद्या दुबे ने शिक्षा व्यवस्था पर संभावित प्रभावों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन आदित्य दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विशाल रघुवंशी ने माना।




रैली में बड़ी संख्या में समाजजन “यूजीसी कानून वापस लो” और “हम अपना अधिकार मांगते हैं” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जवाहर चौक पर प्रतीकात्मक रूप से यूजीसी का पुतला दहन भी किया गया। 




आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पिछले 15 दिनों से चल रही थीं और इसमें लगभग 2000 से अधिक लोग शामिल हुए। परा आयोजन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन